विशेष पेंशन महा अभियान को लेकर जिले भर में लगे शिविर

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे विशेष पेंशन महा अभियान के तहत मंगलवार जिले के नगर निकाय क्षेत्रा सहित चयनित सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविरों का आय

 | 

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे विशेष पेंशन महा अभियान के तहत मंगलवार जिले के नगर निकाय क्षेत्रा सहित चयनित सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन किया गया।

महाअभियान के तहत आज गिर्वा पंचायत समिति के बलीचा व काया, बड़गॉव के कदमाल, गोगुन्दा के मजावड़ी व जसवन्तगढ़, मावली के सिंदु व मांगथला, भीण्डर के खेरोदा व पीथलपुरा, लसाड़िया के ढिकिया, खेरवाड़ा के कानपुर व ढीकवास, सराड़ा के कुण्डा, सलूम्बर के शेषपुर व देवगॉव, झाड़ोल के धरावण व आमलिया, कोटड़ा के महाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पेंशन शिविर का आयोजन हुआ।

इसी को लेकर शहर की नगर निगम के वार्ड संख्या 32 व 33 में शिविर आयोजित हुए। जिनमे कई पीडितो ने भाग लेते हुए अपनी समस्या अधिकारियो को बताई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News