सी.टी ए इ में हुआ कैंपस इंटरव्यू
सी.टी.ए.इ सभागार में आज कैंपस इंटरव्यू हुआ जिसमें देश की जानी मानी एल एन टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिरकत की। इस कैंपस इंटरव्यू के पहले सत्र में सी.टी.ए.इ की चार शाखाओं के विद्यार्थियों का एप्टीट्युड़ टेस्ट लिया गया जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के 20 विद्यार्थी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 15 विद्यार्थी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 10 विद्यार्थी, इलेक्ट्रॉनिक के 5 विद्यार्थी ने यह टेस्ट दिया।
The post
सी.टी.ए.इ सभागार में आज कैंपस इंटरव्यू हुआ जिसमें देश की जानी मानी एल एन टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिरकत की। इस कैंपस इंटरव्यू के पहले सत्र में सी.टी.ए.इ की चार शाखाओं के विद्यार्थियों का एप्टीट्युड़ टेस्ट लिया गया जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के 20 विद्यार्थी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 15 विद्यार्थी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 10 विद्यार्थी, इलेक्ट्रॉनिक के 5 विद्यार्थी ने यह टेस्ट दिया। इसके बाद दुसरे सत्र में एल एन टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को पी पी टी प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें कंस्ट्रक्शन से सम्बन्धी छोटी छोटी बारिकिया बताई गयी साथ ही आज हुए एप्टीट्युड़ टेस्ट में चनित हुए विद्यार्थियों को फाइनल इंटरव्यू के लिए विश्वविद्यालय द्वारा भेजा जाएगा। सी.टी.ए.इ के छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक कोडिया ने बताया कि एप्टीट्युड़ टेस्ट के लिए विद्यार्थियों का चयन उनके हर साल में शीर्ष रहे और जिनके प्रतिशत ज्यादा रहे उसके अनुसार चुना गया है। उन्होंने कहा कि इस टेस्ट में चयन हुए विद्यार्थियों को फाइनल इंटरव्यू के लिए भेजा जाएगा। मयंक ने बताया कि यह हमारे कॉलेज और विद्यार्थियों के लिए बहुत ही गर्व और सम्मानजनक बात है की एल.एन.टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ने पहली बार कॉलेज परिसर में शिकरत कर विद्यार्थियों को आगे बढने की प्रेरणा दी।