क्या AC को लगातार चलाने से लग सकती है आग ? जाने कितने घंटे चलाना रहेगा सेफ, ऐसे करे बचाव
Udaipur Times, AC Tips, Tech. News : देशभर में भीषण गर्मी बढ़ गई है ऐसे में लोगों का AC के बिना रह पाना बड़ा ही मुश्किल हो गया है। भारत में गर्मी के मौसम में AC पहले से कहीं ज्यादा लंबे समय तक चल रहे हैं। बहुत से लोग अब 24 घंटे अपने AC को ऑन रखते हैं। लेकिन लोगों के मन में एक चिंता भी पैदा रहती है- की क्या ज्यादा लंबे समय AC चलाने पर उसमे आग लग सकती है? आइए जानते हैं इसके बारे में...
AC चलाना सेफ
एक्सपर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक उनका कहना है कि एक अच्छी तरह से मेंटेन किया गया AC बिना किसी बड़ी प्रॉब्लम के लगातार 8 से 24 घंटे तक सेफ तरीके से चल सकता है। रेगुलर यूज के दौरान ओवरहीटिंग को आजकल के AC ऑटोमैटिक रोकते है। AC Tips
खतरा लंबे समय तक AC चलने से नहीं होता है। आग लगने की घटनाएं फॉल्टी वायरिंग, ओवरलोडेड सॉकेट्स, खराब इंस्टॉलेशन या सर्विसिंग की कमी के कारण होती हैं। AC Tips
कंप्रेसर बंद हो जाता है
भले ही आपका AC 24 घंटे 'ऑन' रहे, लेकिन वह पूरे समय अपनी 100% कैपेसिटी पर नहीं चलता। जब कमरे का टेम्परेचर आपके सेट किए गए टेम्परेचर (जैसे- 24°C) तक पहुंच जाता है, तो थर्मोस्टेट कंप्रेसर को बंद होने (फिक्स्ड-स्पीड ACs में) या धीमी गति से चलने (इन्वर्टर ACs में) का इंस्ट्रक्शन देता है। इससे वह कुछ देर रुककर आराम कर लेता है। AC Tips
ओवरलोड प्रोटेक्शन
एक्सपर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक मॉडर्न AC में अगर कंप्रेसर कभी खतरनाक हद तक ज्यादा गर्म हो जाता है, तो ये सेंसर आग लगने से बचाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई अपने-आप काट देता है।
आग क्यों लगती है आग ?
एक्सपर्ट्स का कहना है की पुराने पावर केबल्स, लूज कनेक्शन्स और AC यूनिट के अंदर धूल जमने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है। लो-क्वालिटी एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करना या ओवरलोडेड पावर लाइन्स के साथ AC को कनेक्ट करना भी पीक समर यूज के दौरान खतरनाक हो सकता है। AC Tips
एक्सपर्ट्स हर समर सीजन से पहले AC की सर्विसिंग कराने, रेगुलरली फिल्टर्स साफ करने और एक डेडिकेटेड पावर कनेक्शन के साथ प्रॉपर वायरिंग सुनिश्चित करने की सलाह देते हैं।
