AC, वाशिंग मशीन, स्मार्टफोन से लेकर बर्तनों तक की बढ़ सकती है कीमतें ? जाने वजह
Udaipur Times, New Delhi : आम जनता को अब फिर से महँगाई का बड़ा झटका लगने वाला है। अगर आप भी नया टीवी, फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन या नई गाड़ी खरीदने की आगामी त्योहारी सीजन से पहले योजना बना रहे हैं, तो आपको भी महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल और आपूर्ति संकट के चलते तांबा, एल्यूमीनियम, जिंक और निकल जैसी औद्योगिक धातुओं की कीमतें तेज रफ्तार से बढ़ी हैं। Price Hike News
मिली जानकारी के मुताबिक लंदन मेटल एक्सचेंज पर तांबे का तीन महीने का औसत भाव 1.8 फीसदी तक बढ़कर 14,369.50 डॉलर प्रति टन पहुंच गया, जो 29 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। इस खबर के बाद भारत में भी तांबे के भाव 2.56 फीसदी उछलकर 1304.90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एक महीने पहले यह 1187.85 रुपये प्रति किलोग्राम था। एल्यूमीनियम में भी पांच फीसदी की तेजी आई है। Price Hike News
जानकारी के अनुसार कांगो ने कॉपर और कोबाल्ट कंसंट्रेट के निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम घरेलू प्रसंस्करण को बढ़ावा देने और अपने खनिज संसाधनों से अधिक मूल्य बनाए रखने के प्रयासों को तेज करने के तहत उठाया गया है। इससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। Price Hike News
प्रमुख धातुओं की कीमतों में लगी आग
| धातु | 6 अगस्त | 6 जुलाई | वृद्धि |
| --- | --- | --- | --- |
| तांबा | 1304.90 | 1187.85 | 9.85% |
| एल्यूमीनियम | 282.57 | 268.92 | 5.08% |
| जिंक | 329.38 | 308.34 | 6.82% |
| टिन | 4879.24 | 4429.14 | 10.16% |
| लेड | 164.75 | 163.41 | 0.82% |
(भाव : रुपये प्रति किलोग्राम में)
कीमतों में तेजी की वजह
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम एशिया में तनाव के कारण हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही बाधित हो रही है। इस रास्ते से तांबा, एल्यूमीनियम और सल्फ्यूरिक एसिड का बड़ा हिस्सा पास होता है। जिंक के वेयरहाउस स्टॉक्स में साल की शुरुआत से अब तक 75 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। Price Hike News
प्रमुख औद्योगिक धातुओं की कीमतों में तेजी का बड़ा कारण है जानकारी के मुताबिक एआई डेटा सेंटरों और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग। इस वजह से अमेरिका एवं चीन तांबे की अंधाधुंध खरीदारी और जमाखोरी कर रहे हैं, जिससे इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। Price Hike News
आपकी जेब पर असर... 8% तक बढ़ेंगे दाम
घरेलू उपकरण और वाहनों के निर्माण में तांबा, स्टील और एल्यूमीनियम मुख्य कच्चे माल हैं। जानकारी के अनुसार जब इन धातुओं के दाम बढ़ते हैं, तो विनिर्माण कंपनियां इसका बोझ ग्राहकों की जेब पर डालती हैं। Price Hike News
मिली जानकारी के मुताबिक AC के कंडेंसर, कंप्रेसर और वाशिंग मशीन की मोटर में बड़े पैमाने पर तांबे का इस्तेमाल होता है। इसके महंगे होने से कंपनियों की इनपुट लागत 8-10 फीसदी बढ़ गई है, जिससे त्योहारी खरीदारी से ठीक पहले घरेलू उपकरणों के दाम 5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। ईवी बैटरियों और वायरिंग हार्नेस में तांबे का सस्ता विकल्प नहीं है। बर्तन से लेकर स्मार्टफोन के दाम भी बढ़ेंगे।
