10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से चल सकते है एक साथ इतने AC ? यहां जानिए पूरा हिसाब

 | 
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से चल सकते है एक साथ इतने AC ? यहां जानिए पूरा हिसाब

Udaipur Times, 10kW solar systems: बाज़ार में अलग-अलग क्षमता वाले सोलर सिस्टम (solar system) उपलब्ध हैं। इसलिए, खरीदने से पहले लोग अक्सर सोचते हैं कि उनके घर के लिए कौन सी क्षमता (किलोवाट में) सही रहेगी।

अगर आप अपनी छत पर 10-किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम लगवाने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन आपको यह नहीं पता कि यह किन घरेलू उपकरणों को चला सकता है या खास तौर पर, एक साथ कितने एयर कंडीशनर (AC) चल सकते हैं तो आपको इस लेख में हम पूरी जानकारी देंगे। 

10 kW का सिस्टम कितने AC चला सकता है?

एक 10-किलोवाट का सोलर सिस्टम आम तौर पर लगभग तीन से चार 1.5-टन वाले AC चला सकता है। हालांकि, घरों में अन्य ज़रूरी बिजली के उपकरण भी होते हैं। आप सोच सकते हैं कि क्या यह सिस्टम सिर्फ़ AC चलाने तक ही सीमित है; ऐसा नहीं है। AC के साथ-साथ आप रेफ्रिजरेटर, लाइट, पंखे और डेली की ज़रूरतों के अन्य उपकरण भी चला सकते हैं।

क्या ज़्यादा लोड वाले उपकरण भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

अगर आपके घर में AC के अलावा ज़्यादा बिजली खपत वाले उपकरण भी इस्तेमाल होते हैं जैसे वॉटर पंप, गीजर और वॉशिंग मशीन तो सोलर सिस्टम  (solar system)  पर लोड बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में, एक साथ तीन या चार AC चलाना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, अच्छी धूप होने पर, 10-किलोवाट का सोलर सिस्टम 8 से 10 किलोवाट तक बिजली पैदा कर सकता है। इससे आप तीन स्टैंडर्ड AC के साथ-साथ घर के अन्य ज़रूरी उपकरण भी चला सकते हैं।

केवल किलोवाट ही नहीं  इन्वर्टर भी रखता है  मायने 

अगर आप सिर्फ़ किलोवाट रेटिंग के आधार पर सोलर पैनल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इन्वर्टर की क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी सोलर पैनल की क्षमता। चूँकि ऑन-ग्रिड, ऑफ़-ग्रिड और हाइब्रिड सिस्टम अलग-अलग तरह से बिजली सप्लाई करते हैं, इसलिए सिर्फ़ 10-किलोवाट का सोलर सिस्टम होने से यह तय नहीं हो जाता कि एक साथ कितने AC चल सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News