कैंसर रोगी पाएंगे निःशुल्क चिकित्सा लाभ

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा दिनांक 19 व 20 सितम्बर 2014 को दो दिवसीय कैंसर चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।

 | 

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा दिनांक 19 व 20 सितम्बर 2014 को दो दिवसीय कैंसर चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।

शिविर का समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसमें कैंसर विशेषज्ञों द्वारा रोगियों को परामर्श के साथ मेमोग्राफी, एक्स-रे, पेप स्मीयर, सी.बी.सी., आर.एफ.टी., (युरिया, क्रेटिनिन, इलेक्ट्रोलाईट), एल. एफ.टी. (बिलिरूबिन, एस.जी.ओ.टी., एस.जी.पी.टी., ऐल्कालीन, प्रोटिन) आदि की जाँचे निःशुल्क उपलब्ध होगी व सी.टी. स्केन की जाँच 25 प्रतिशत की रियायती दर पर उपलब्ध होगी।

किसी भी प्रकार के कैंसर रोगी शिविर में लाभ प्राप्त कर सकते है। रोगी अपनी पुरानी जाँच रिर्पोट साथ में लाएं। गीतांजली हॉस्पिटल की निःशुल्क बस सेवा प्रातः 8ः30 बजे से चेतक सर्कल से नियमित अंतराल पर उपलब्ध होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News