कैंसर सर्वाइवर बच्चों को प्रदान किये उपहार

उदयपुर युनाईटेड लेडिज सर्किल
 | 

उदयपुर 26 सितंबर 2020। उदयपुर युनाईटेड लेडिज सर्किल 171 की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर लेडिज सर्किल इण्डिया के चल रहे प्रोजेक्ट मेक ए विश के तहत आज कैंसर सर्वाइवर 10 बच्चों को विभिन्न प्रकार उपहार प्रदान कर उन्हें खुशियां देने का प्रयास किया गया। 

चेयरपर्सन नेहा टाया ने बताया कि बच्चों को लगभग 30 हजार की लागत के विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री केरेमबोर्ड, रिमोट कंन्ट्रोल कार, लेपटाॅप खिलौना, रिमोट कन्ट्रोल हेलीकोप्टर, एन्ड्रायड वाॅच, टेडी बियर, साईकिल जैसे उपहार प्रदान कर उन्हें खुशियां देने का प्रयास किया गया। उपहार पा कर बच्चे  काफी प्रसन्न हुए। 

श्रीमती टाया ने बताया कि ये उपहार सर्किल की सदस्याओं के बच्चों द्वारा एकत्रित की गई पाॅकिट मनी से कैंसर सर्वाइवर बच्चों को दिये गये। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News