छात्रसंघ चुनावों में प्रत्याशी घोषित
छात्रसंघ चुनावों की तारीख घोषित होते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी), भारतीय राष्ट्रिय विद्यार्थी संगठन (एनएसयूआइ) और छात्र संघर्ष समिति (सीएसएस) ने अपैक्स पदों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद(एबीवीपी) से जीतेन्द्र सिंह शक्तावत, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआइ) से दिनेश भोई और छात्र संघर्ष समिति (सीएसएस) से अमित पालीवाल को उम्मीदवार चुना है।
आज दोपहर एनएसयूआइ सदस्यों ने जोर शोर से नारे बाजी करते हुए रैली निकाली। रैली मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी से शुरू होकर यूनिवर्सिटी रोड से होते हुए कॉमर्स कॉलेज पर ख़त्म हुई।