दिल्ली की घटना के विरोध में फतहसागर पर कैंडल मार्च
दिल्ली में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म से मौत के विरोध में एम.पी.यू टी आर्इ व सी.टी.ए.आर्इ के छात्र-छात्राओं ने फतहसागर पाल पर कैंडल मार्च कर मृतका को दो मिनट का मौन रख श्रध्दाजलीं अर्पित की।
दिल्ली में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म से मौत के विरोध में ऍम. पी. यु. ए. टी व सी. टी. ए. ई के छात्र-छात्राओं ने फतहसागर पाल पर कैंडल मार्च कर मृतका को दो मिनट का मौन रख श्रध्दाजलीं अर्पित की।
इस दौरान वहाँ भ्रमण करने आए लोगों ने भी मृतका की आत्मा शांति के लिए मौन रखा व जल्द से जल्द आरोपीयों को सख्त सजा सुनाने के बारे में सरकार से जवाब मांगा।
पैदल मार्च स्वरूप सागर से शुरू हुआ जिसमें छात्र व छात्राएं आरोपीयों के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ-साथ नारों कि तख्तीयां लेकर चल रहे थे। कैंडल मार्च में शामिल ऍम. पी. यु. ए. टी अध्यक्ष ऋषि उपाध्याय ने बताया की जिस देश में “यंत्र नायस्तु पुजयतें तत्र रमतें देवता” जेसे शब्द काम में आते हैं, वहां ऐसी घटनाएं देश के लिए शर्मनाक शाबित होती है; ऐसा करने वाले अपराधीयों को मौत की सजा भी कम है।
युर्निवसिटी की जॉइंट सेक्रेटरी प्रियंका शर्मा ने कहा कि, भविष्य में देश में एसी घटना ना हो इसके लिए महिलाओं के लिए सरकार को विशेष सुरक्षा कानुन बनाना चाहिए।
छात्र संघ अध्यक्ष मयंक कुमार ने कहा कि आज कि जो कानुन व्यवस्था है, वह बहुत ही धीमी गति से चल रही है; सरकार को जल्द ही आरोपीयों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी होगी।


