ट्विंकल हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च

उदयपुर 8 जून 2019, उत्तर प्रदेश के अलीगढ में हुए मासूम ट्विंकल हत्याकांड को लेकर शनिवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा फतहसागर पाल पर कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

 | 

इस दौरान ट्विंकल को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि भी दी गई। छात्रों ने ट्विंकल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। छात्रों ने गत दिनों हुई मासूम ट्विंकल शर्मा के साथ दरिंदगी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही यूपी सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की हें।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News