एम् एम् पी एस में हुआ कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम

30 एवं 31 अक्टूबर को महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल (एम् एम् पी एस) में श्री इंफ्रास्ट्रक्चर फाईनेंस लिमिटेड की ओर से सतत समग्र मूल्यांकन (सी.सी.ई.) के संबंध में क्षमता निर्माण कार्यक्रम (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षिका सुश्री राधा सिंह ने सी.सी.ई. पद्धति के उद्देश्य, अर्थ एवं मूल्यांकन के […]

 | 

एम् एम् पी एस में हुआ कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम

30 एवं 31 अक्टूबर को महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल (एम् एम् पी एस) में श्री इंफ्रास्ट्रक्चर फाईनेंस लिमिटेड की ओर से सतत समग्र मूल्यांकन (सी.सी.ई.) के संबंध में क्षमता निर्माण कार्यक्रम (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षिका सुश्री राधा सिंह ने सी.सी.ई. पद्धति के उद्देश्य, अर्थ एवं मूल्यांकन के संबंध में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।

उन्होंने फार्मेटिव एवं समेटिव मूल्यांकन की विस्तृत व्याख्या की एवं विषयानुसार विविध गतिविधियां करवाई। बच्चों से विभिन्न गतिविधियां करवाने में समन्वय एवं समुचित योजना पर जोर दिया एवं जीवन कौशल को विकसित करने में इनका महत्व बताया। यह कार्यशाला सी.सी.ई. पद्धति के अनुसार शैक्षिक प्रक्रिया संचालित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News