कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 29 जून को
दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक और सवतन्त्रता सेनानी कप्तांन दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 29 जून को उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।
दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक और सवतन्त्रता सेनानी कप्तांन दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 29 जून को उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।
दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी के अनुसार उदयपुर कोर्ट चौराहा स्थित आरएनटी मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में सुबह दस बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह के मुख्यी अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सीपी जोशी होंगे।
अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया करेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय शहरी विकास और गरीबी उन्मूनलन मंत्री डा. गिरिजा व्यास, सांसद रघुवीर मीणा, नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के अध्यक्ष रूप कुमार खुराना, नगर निगम उदयपुर की महापौर रजनी डांगी और उदयपुर ग्रामीण की विधायक सज्जन कटारा समारोह के विशिष्ठ अतिथि होंगे।
चौधरी ने बताया कि समारोह में प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपए और पांच अन्यर पुरस्कारों में 11 – 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। पुरस्कार के लिए पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया था। समिति ने चयनित नामों की घोषणा कर दी है।
वर्ष 2013 का कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए बांसवाडा के दीपक श्रीमाल का चयन किया गया है। पांच अन्यय पुरस्कारों के लिए चित्तौडगढ जिले के कपासन के केशव पथिक, उदयपुर के सुदर्शन सिंह, राजसमंद जिले के देवगढ के लोकेन्द्रा सिंह, डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा के हरीश कुमार पण्डया और प्रतापगढ जिले के धरियावद के राजकुमार कोठारी का चयन किया गया है।
शर्मा ने बताया कि कप्ताकन दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार के लिए करीब सवा सौ प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी।