दिल्ली पब्लिक स्कूल का पलाश हीरो जूनियर लीग में कप्तान

उदयपुर 9 अप्रैल 2019, दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के क्लास 12 का छात्र पलाश बारबर का हीरो जूनियर लीग प्रथम (2018-19) टूर्नामेंट में दिल्ली डाइनेमों फुटबाॅल क्लब के कप्तान के रूप में चयन हुआ है। यह टूर्नामेंट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में 6 अप्रैल से 6 मई 2019 तक आयोजित किया जा रहा है।

 | 

प्राचार्य संजय नरवारिया ने बताया कि पलाश का सत्र 2018-19 में जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय एस.जी.एफ. आई. में चयन हुआ था। इसी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर इण्डिया कैंप स्काउट द्वारा ए.आई.एफ.एफ. में भी चयन हुआ, जिसमें उसने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फुटबाॅल प्रतियोगिता में मेघालय और केरल राज्य की टीमों के विरूद्ध 2 गोल किए।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस प्रकार पलाश ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाॅल के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय एवं उदयपुर शहर को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रो.वाईस चैयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया एवं प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने पलाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News