हरियाणा के सिरसा माइनर में गिरी कार ! घर लौटते हुआ हादसा, दो किसानों की हुई मौत

 | 
हरियाणा के सिरसा माइनर में गिरी कार ! घर लौटते हुआ हादसा, दो किसानों की हुई मौत

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले में देसू मलकाना गांव के पास एक कार बेकाबू होकर माइनर में जा गिरी, जिससे कार में सवार दो किसानों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके ने मौके पर पहुँच कर दोनों शवों को कार से बाहर निकालने का काम किया और कब्जे में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान देसू मलकाना निवासी हरनेब सिंह (लगभग 40 वर्ष) और वचित्र सिंह (70 वर्ष) के रूप में हुई है। शनिवार रात को वे कालांवाली से अपने गांव लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक मामले में कालांवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल भेजा गया है। Haryana News

बेटा और वचित्र के चार बेटे

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मृतक हरनेब सिंह का एक 18 वर्षीय अविवाहित बेटा है, जबकि वचित्र सिंह के चार बेटे हैं। दोनों खेती-बाड़ी करते थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News