केरियर कॉउन्सलिंग सेमीनार का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स ने अपने ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत आज शनिवार दिनांक 19 जुलाई 2014 को उपखण्ड मुख्यालय रेलमगरा पर षिक्षा के क्षेत्र में पहल करते हुए कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए एक दिवसीय केरियर गाइडेन्स सेमीनार का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रेलमगरा के मिटींग हॉल में किया ।

 | 

सेमीनार के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलमगरा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरज के कक्षा 12वीं के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग के छात्रों के लिए अलग-अलग प्रस्तुतीकरण से जानकारी दी गई कार्यक्रम में 250 बच्चों ने भाग लिया।

प्रथम सत्र में वाणिज्य व कला वर्ग के छा़त्रों को जानकारी दी गई एवं द्वितीय सत्र में विज्ञान वर्ग के छात्रों को जानकारी दी गई कि भविष्य मे वे किसी प्रकार के कोर्स में आगे पढ़ाई कर सफलता प्राप्त कर सकतें हैं इसके अलावा समय-समय पर सरकार द्वारा जारी की जाने वाली विभिन्न प्रकार की भर्तीयों एवं उनकी पात्रता व प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करने की पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अकाडमी के पंचम मेहता ने छात्रों की जिज्ञासाओं को शान्त किया।

यह कार्यक्रम तिरुपति केरियर अकाडमी, उदयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। सेमीनार में अनिकांत भाणावत, अमित वषिष्ठ, नीरज जैन आदि ने व्याख्यान दिया। सेमीनार के प्रारंभ में महाप्रबंधक प्रषासन श्री अरविंद सिंह बेदी ने कहा कि प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षैत्र के बच्चों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं क्योंकि उन्हे विभिन्न कोर्स के बारे में जानकारी का अभाव होता हैं और इस प्रकार के संसाधन ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध नहीं होते हैं।

कार्यक्रम में सह प्रबंधक-सीएसआर श्री बी.एल.सुखवाल, सह प्रबंधक-सीएसआर श्री एस.एन. टेलर, सीएसआर अधिकारी मोनिका जैन एवं संस्था प्रधान आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News