रेजीडेन्सी में केरियर डे का आयोजन
स्थानीय रेजीडेन्सी बालिका विद्यालय में आज केरियर डे मनाया गया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा की अध्यक्षता एवं गृहविज्ञान महाविद्यालय की डीन डॉ. आरती सांखला के मुख्यातिथ्य में डॉ. सुमन सिंह व डॉ गायत्री तिवारी ने बालिकाओं को गृह विज्ञान विषय में केरियर बनाने हेतु तथा गृह विज्ञान महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

व्याख्याता डॉ. बृजबाला शर्मा ने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य बनाने हेतु प्रेरित किया।
द वीआईटी कम्प्यूटर एज्युकेशन के प्रह्लाद सिंह राव ने कम्प्यूटर क्षेत्र में केरियर की संभावनाएं बताई। सनराइज कॉलेज से निशी अरोडा ने इंजिनियरिंग की सभी ब्रांचों के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय में इस अवसर पर केरियर संबंधित चार्ट, पत्रवाचन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती पुष्पा देवपुरा ने बालिकाओं को परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के मुख्य बिन्दु बताकर लाभान्वित किया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal