सावधान ! आज हरियाणा में फिर होगा तूफ़ानी हमला, कई जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

 | 

Udaipur Times, Haryana News, Haryana Weather : हरियाणा में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है आ फिर मौसम करवट लेने वाला है, जिससे कई जिलों में आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने वाली है और साथ में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम से मौसम बदल गया है। 

गुरुवार को प्रदेश के 9 जिलों- रेवाड़ी, सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।

मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। आज हरियाणा उत्तर-पूर्वी हिस्सों- यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, इसके साथ ही ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा, मध्य और दक्षिण हरियाणा के जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' रहेगा, जहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदा होने की संभावना है। Haryana Weather

तूफान ने मचाई तबाही

गुरुवार को शाम को हरियाणा में करीब 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान का असर इतना खतरनाक था कि कई जिलों में इससे भारी नुकसान देखने को मिला। 

29 मई का मौसम

रेड अलर्ट : उत्तर-पूर्वी हिस्सों (यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल) यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका है। Haryana Weather

ऑरेंज अलर्ट : मध्य और दक्षिण हरियाणा के जिलों में जहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

30 मई का मौसम 

मौसम में थोड़ा सुधार होगा, लेकिन आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा। इस दिन के लिए मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने, आकाशीय बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News