हरियाणा में सरपंच, BDPO व XEN समेत 8 पर केस ! जाने वजह ?

 | 
हरियाणा में सरपंच, BDPO व XEN समेत 8 पर केस ! जाने वजह ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के झज्जर की दुजाना पंचायत में सरकारी धन के गबन के मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने सरपंच मंजू, उनके पति सुनील कुमार, बीडीपीओ भारती, एक्सईएन युद्धवीर मलिक, जेई भगत सिंह, ग्राम सचिव देवेंद्र, ठेकेदार सोमबीर और मेसर्स मलिक ट्रेडर्स समेत 8 के खिलाफ धोखाधड़ी-जालसाजी का केस दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक पंच सत्यप्रकाश व जोरावर सिंह शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिए थे।

मिली जानकारी के अनुसार साल 2024-25 में झझरी जोहड़ की खुदाई व सफाई कार्य में फर्जी फर्मों के नाम पर 65.08 लाख रु. के बिल बनाए गए। श्मशान घाट के निर्माण में जेई द्वारा जीएसटी सहित 2,74,965 रु. मूल्यांकन के बावजूद ठेकेदार ने दोबारा 18% जीएसटी जोड़कर 3,24,457 रु. का भुगतान ले लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News