मन्दिर से मूर्ति व सिंहासन चुराने का मामला दर्ज
आज बडगॉव स्थित मेघवाल समाज के रामदेव जी के मन्दिर से प्रतिमा और सिंहासन चुराकर ले जाते 3 जानो को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया। समाज के मन्दिर समिति ने उनके खिलाफ पुलिस चौकी बडगॉव में मामला दर्ज करवाया हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मेघवाल समाज द्वारा रामदेव जी का ढीकली में नए मन्दिर का निर्माण करवाया गया है। नवनिर्मित मन्दिर में सिंहासन चढ़ाने के लिए समाज के लोग जिनमे मांगीलाल, पन्नालाल, लक्ष्मण, पेमाजी व लोगरलाल मेघवाल आज दोपहर बडगॉव स्थित मेघवाल समाज के रामदेव जी के मन्दिर में रखे मूर्ति व सिंहासन बिना किसी की स्वीकृति लिए ले जाने लगे।
स्थानीय समाज के लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस व मन्दिर समिति को सूचित किया, मन्दिर समिति के अध्यक्ष केसीराम मेघवाल व सचिव धर्मराज मेघवाल ने पांच लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं, तीन जनों को पकड़ लिया है, और दो फरार हैं।