हरियाणा में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मामला उजागर, SI की शिकायत पर केस दर्ज

 | 
हरियाणा में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मामला उजागर, SI की शिकायत पर केस दर्ज

Udaipur Times, Haryana news : जाखल क्षेत्र में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करवाकर देने का मामला सामने आया है। CM फ्लाइंग हिसार की जांच में तीन ऐसे हैवी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला उजागर हुआ है, जिन्हें सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), फतेहाबाद द्वारा जारी ही नहीं किया गया था। मामले में शिकायत और रिकॉर्ड का सत्यापन करने के बाद जाखल थाना पुलिस ने गांव सिधानी निवासी रमेश कुमार उर्फ मेशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

CM फ्लाइंग की टीम को एक शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा 12 हजार रुपये लेकर हैवी लाइसेंस बनाकर दिए जा रहे हैं। जिसके आधार पर टीम ने वाहन पोर्टल सारथी पर तीन हैवी ड्राइविंग लाइसेंस नंबरों का रिकॉर्ड खंगाला गया। इनमें एचआर-6220160076182, एचआर-6220150128762 और एचआर-6220160049721 शामिल हैं। जांच के दौरान ये तीनों लाइसेंस आरटीए फतेहाबाद के कार्यालय से जारी होना नहीं पाए गए।

जांच में सामने आया कि इन लाइसेंसों पर आरटीए फतेहाबाद का नाम दर्ज था। साथ ही लाइसेंस पर स्कैनर और पीछे चिप भी लगी हुई थी। तीनों लाइसेंसों पर संबंधित व्यक्तियों के नाम, पते और जन्मतिथि सहित विवरण भी दर्ज थे।

FIR के मुताबिक, तीनों हैवी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों ने अपने बयानों में बताया कि गांव सिधानी निवासीने उनसे 12-12 हजार रुपये नकद लेकर ये फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर दिए थे।

CM फ्लाइंग की जांच के बाद हुई कार्रवाई

इस मामले में CM फ्लाइंग हिसार के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद कार्रवाई की। FIR में दर्ज विवरण के अनुसार, जिला परिवहन अधिकारी-कम-सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, फतेहाबाद से रिकॉर्ड प्राप्त कर उसका अवलोकन किया गया। रिकॉर्ड और संबंधित व्यक्तियों के बयानों के आधार पर फर्जी लाइसेंस जारी करवाने का मामला सामने आया।

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह शिकायत पर रमेश कुमार उर्फ मेशा के खिलाफ जाखल थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। जाखल थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि मामले में जांच जारी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही कार्रवाई कर उसे काबू कर लिया जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News