दुकान की दीवार तोड़ नकदी व सामान पार

कल रात बोहरा गणेशजी क्षेत्र में चोरों ने सर्द रात का फयदा उठाते हुए एक दुकान की दीवार तोड़ दुकान में पड़ी नकदी तथा कपड़े पार कर ले गए।

 | 

दुकान की दीवार तोड़ नकदी व सामान पार

कल रात बोहरा गणेशजी क्षेत्र में चोरों ने सर्द रात का फयदा उठाते हुए एक दुकान की दीवार तोड़ दुकान में पड़ी नकदी तथा कपड़े पार कर ले गए।

प्रताप नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, कपिल पुत्र लक्ष्मण सिन्धी निवासी कैलाश कोलोनी, गुलाब बाग की बोहरा गणेश जी मंदिर के समीप ‘राईट चोईस’ नाम से रेडिमेंट गारमेंट की दुकान है। कल रात चोरों ने अँधेरे व सर्द रात का फायदा उठाकर दीवार में छेद कर काउन्टर में रखे 18 हजार रुपए और लगभग 40 हजार के कपड़े चुरा लिए।

दुकान की दीवार तोड़ नकदी व सामान पार

कपिल ने पुलिस को बताया चोर दुकान के पीछे की वाटिका की दीवार से घुसे और दुकान की छत पर चढ़कर सीढियों से निचे आए। उन्होंने दीवार तोड़ी व सामान व नकदी चुराई। कपिल का मानना है कि चोर कोई जानकर हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News