यश, अरूण व आयुष को नकद ईनाम

वडोदरा चेस एसोसिएशन की मेजबानी में सम्पन्न क्यूब ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी के शातिरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईनामों पर कब्जा जमाया।

 | 

यश, अरूण व आयुष को नकद ईनाम

वडोदरा चेस एसोसिएशन की मेजबानी में सम्पन्न क्यूब ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में चेस इन लेकसिटी के शातिरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईनामों पर कब्जा जमाया।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि 24 से 28 दिसम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में लेकसिटी के यश मंडावरिया ने 4000 रूपये नकद, अरूण कटारिया ने 3000 रूपये नकद व आयुष लोढ़ा ने 1000 रूपये नकद पुरस्कार पर कब्जा जमाया साथ ही प्रतियोगिता में दमदार खेल के साथ आयुष लोढ़ा व उदलक्ष रेना ने फीडे रेटिंग की योग्यता हासिल की जो शीघ्र ही विश्व शतरंज महासंघ द्वारा जारी होगी। साथ ही प्रतियोगिता में गौतम कटारिया, सांकेत अग्रवाल, विभव पामेचा 4.5 अंक, कुनाल छाबड़ा 4.0 अंक व हिरल छतवानी, अनिशा जैन, अक्षिता जैन, यशांक राजावत, साहिल सचदेव, लक्ष्य मेनारिया ने उत्कर्ष पदर्शन किया।

25 से 28 दिसम्बर के बीच सम्पन्न प्रथम समीन सिंह फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता, अमृतसर 2014 में चेस इन लेकसिटी के चन्द्रजीत सिंह राजावत व कपिल दाधिच ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी रेटिंग में इजाफा किया। प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में 350 से अधिक खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया जिसमें चन्द्रजीत ने 54वॉ व कपिल ने 67वॉ स्थान हासिंल कर अपनी रेटिंग में बड़ोतरी हासिल की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News