काजूज़ पिज्जा ने उदयपुर में अपना पहला रेस्टोरेंट खोला
देश के पश्चिमी भाग में अपनी मौजूदगी को बढ़ाते हुए भारत के प्रमुख सुविधाजनक कैजुअल खानपान रेस्त्रां ब्रांड काजूज़ पिज्जा ने शहर के विश्वविद्यालय मार्ग पर अपना पहला रेस्टोरेंट खोला है।
देश के पश्चिमी भाग में अपनी मौजूदगी को बढ़ाते हुए भारत के प्रमुख सुविधाजनक कैजुअल खानपान रेस्त्रां ब्रांड काजूज़ पिज्जा ने शहर के विश्वविद्यालय मार्ग पर अपना पहला रेस्टोरेंट खोला है।
शहर में इस रेस्टोरेंट की शुरुआत के साथ ही ब्रांड ने राजस्थान में अपनी उपस्थिति को प्रदर्शित किया है। कैजुअल डेकोर, बेहतरीन लाइटिंग, विभिन्न आकार के दोस्तों और परिवार के समूहों के बैठने का प्रबंध और दीवारों पर मूड ग्राफिक्स से यह सामान्य मेलजोल के लिए एक उम्दा जगह है।
इसके मैन्यू में सिग्नेचर पैन पिज्जा, पास्ता से लेकर एप्पटाइजर्स-स्कीवर्स, कुआडिलाज, पेय में मोजिटोज, शेक्स, मॉकटेल्स और डेसर्ट्स में चीज केक, गेलोटोज शामिल हैं। इन सब के साथ काजूस पिज्जा ने बेहद सुविधाजनक दरों में विश्वस्तरी डाइनिंग सुविधाएं प्रदान की हैं।
इस मौके पर कैलाश चौधरी जनरल मैनेजर, काजूज़ पिज्जा ने कहा कि, एक ब्रांड के तौर पर हम सभी क्षेत्रों में अधिकतम ग्राहकों तक पहुंचना चाहते हैं। उदयपुर में काजूस पिज्जा के इस प्रथम रेस्टोरेंट से शुरुआत करते हुए देश के सबे खूबसूरत शहरों में से एक में हम अपने ग्राहकों को उनके पसंदीदा खानपान उपलब्ध करवा पाएंगे। काजूज़ पिज्जा की सुविधाजनक कैजुअल डाइनिंग प्रदान करने की रणनीति को बनाए रखते हुए यह रेस्टोरेंट अपने मेहमानों को शानदार माहौल, दोस्ताना सर्विस और हमारे खानेपीने की विस्तृत वैरायटी भी प्रस्तुत की जा रही है। हमें गर्व है कि इस नए लॉन्च के साथकाजूस पिज्जा अपने ग्राहकों को शानदार खानपान का अनुभव प्रदान कर पाएगा जो कि उदयपुर में आपके दोस्तों और परिवार का पसंदीदा रेस्टोरेंट भी बनेगा, जिसमें पिज्जा, पास्ता, एप्पटाइजर्स, पेय सहित काफी कुछ प्रदान करेगा।