निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
सर्वोदय मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हिरण मंगरी सेक्टर 4 में एक प्रेस वार्ता आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मंगलार दिनांक 16.04.2013 को नेत्र रोग का नि:शुल्क शिविर कुराबड़ में लगाया जा रहा है।
<
सर्वोदय मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हिरण मंगरी सेक्टर 4 में एक प्रेस वार्ता आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मंगलार दिनांक 16.04.2013 को नेत्र रोग का नि:शुल्क शिविर कुराबड़ में लगाया जा रहा है।
जहां पर मोतियाबिन्द से पीडि़त लोगों को उदयपुर में लाकर नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा,। इस प्रेस वार्ता में चेरिटेबल के मेनिजिंग डायरेक्टर डा. उपवन पण्डया , डा. शर्वा पण्डया सहित, समाजसेवी भानु प्रताप सिंह शक्तावत मौजूद थे।
डा. पण्डया ने बताया कि इस शिविर में पंजिकृत मोतियाबिन्द से पीडि़त लोगों के नि:षुल्क आपरेषन उदयपुर स्थित द्रष्टि चेरिटेबल आर्इ हास्पीटल में गुजरात एवं चैन्नर्इ से अनुभव प्राप्त नेत्र रोग विषेषज्ञ डा. शर्वा पण्डया द्वारा किए जाएगे।
साथ ही संस्था द्वारा आवागमन, भोजन, ठहरनें की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। शिविर में आपरेशन के अलावा दवार्इयां एवं आपरेशन के बाद काले चश्मे भी नि:शुल्क वितरित किए जाएगें।
यह संस्था करीब पांच सालों से कर्इ जगह चिकित्सा शिविर लगाकर कर्इ गरीब लोगों की सहायता करती आ रही है।
संस्था ने करीब 1000 से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क सफल आपरेशन किए है। डा. पण्डया ने बताया कि इस संस्था की स्थापना 2008 में की गर्इ।
सर्वोदय मानव सेवा पिछले कर्इ वर्षो से उदयपुर संभाग में ग्रामीण एवं पिछडे़ क्षेत्रों में अंधता निवारण का कार्य करती आ रही है। परियोजना द्रष्टि के तहत सर्वोदय मानव सेवा की ओर से क्षेत्र के गांवो-गांवों में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेस प्रत्यारोपण शिविर लगाए जाते है, जिसका लाभ क्षेत्र के कर्इ गरीब एवं असहाय मरीजो को मिल रहा है।