केटरिंग कारोबारियों को मिली व्यावसायिक सिलेण्डर की उपयोगिता की जानकारी
उदयपुर केटरिंग व्यवसाय संघ लि. की साधारण सभा की बैठक आज अरावली रिसेार्ट में आयोजित की गई। जिसमें भारत पेट्रोलियम कोरपोरेशन लि. एंव हिन्दुस्तान लीवर लि. के अधिकारियों ने भाग लिया।
उदयपुर केटरिंग व्यवसाय संघ लि. की साधारण सभा की बैठक आज अरावली रिसेार्ट में आयोजित की गई। जिसमें भारत पेट्रोलियम कोरपोरेशन लि. एंव हिन्दुस्तान लीवर लि. के अधिकारियों ने भाग लिया।
संघ के प्रचार-प्रसार मंत्री मुकेश माधवानी ने बताया कि बैठक में भारत पेट्रोलियम के अधिकारी लाला प्रभु ठकोलिया ने केटरिंग कारोबारियों से व्यावसायिक कार्य में व्यावसायिक सिलेण्डर का ही उपयोग करने की बात कहीं। इस अवसर पर ठकोलिया ने व्यावसायिक सिलेण्डर की उपयोगिता एंव इसके उपयोग पश्चात होने वाले लाभों के बारें में विस्तार से जानकारी दी। संघ के अध्यक्ष दिलीप सुराणा ने कारोबार में आ रही गैस की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में रमेश चावत,राजकुमार सरूपरिया,दीपक भाई सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।