30 लाख की शराब पकड़ी
आज तड़के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने सूत्रों की सूचना पर नाकाबंदी कर नेशनल हाई-वे 8 पर ट्रक द्वारा अवैध रूप से गुजरात ले जाई जा रही शराब की खेप पकड़ी।
आज तड़के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने सूत्रों की सूचना पर नाकाबंदी कर नेशनल हाई-वे 8 पर ट्रक द्वारा अवैध रूप से गुजरात ले जाई जा रही शराब की खेप पकड़ी।
पुलिस ने बताया कि सूत्रों की सुचना पर कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी कराई गई और आज तडके नेशनल हाई-वे 8 पर हरियाणा से गुजरात को जाती एक ट्रक को रुकवाकर जाँच करने पर उसमे हरियाणा निर्मित शराब के 1300 कार्टून बरामद किए, जिनकी लागत लगभग 30 लाख रुपए मानी जा रही है।
पुलिस ने बयाता कि ट्रक चालक पटियाला, हाजीपुर निवासी जोतसिंह पुत्र हरभजन सिंह को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया की जोतसिंह ही ट्रक मालिक है।
जोतसिंह ने पुलिस को बताया कि उसने यह कार्य आर्थिक तंगी के चलते किया था।