प्यार में मिला धोखा तो बन गया IAS अफसर, कड़ी मेहनत से क्रैक किया UPSC एग्जाम
Udaipur Times, Succcess Story : कहते है की मेहनत करने वाले एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है आज उसी मेहनत से जुड़ी कहानी लेकर हम आपके लिए लेकर आए है, आइए जानते है बिहार के आदित्य पांडे की सफलता की कहानी जो आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। फिल्मों में अक्सर यह दिखाया जाता है कि टूटे दिल के बाद लोग अपनी जिंदगी बदल देते हैं, लेकिन आदित्य ने इस बात को हकीकत में बदलकर दिखाया।

प्यार में मिले धोखे को उन्होंने अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया और उसी दर्द को सफलता की सीढ़ी बना डाला। पटना में शुरुआती पढ़ाई करने वाले आदित्य बचपन में काफी शरारती माने जाते थे। पढ़ाई में सामान्य प्रदर्शन के बावजूद उनका आत्मविश्वास हमेशा मजबूत रहा। बाद में वह जामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि 10वीं कक्षा के दौरान उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी और धीरे-धीरे पढ़ाई और रिश्ते के बीच संतुलन बिगड़ने लगा। इसी दौरान उनका रिश्ता टूट गया, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। Succcess Story
ब्रेकअप के बाद आदित्य ने खुद से वादा किया कि अब उनकी पहचान किसी रिश्ते से नहीं, बल्कि उनकी सफलता से बनेगी। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि एक दिन वह IAS बनकर दिखाएंगे और फिर उसी लक्ष्य को अपनी जिंदगी का मिशन बना लिया। पिता की इच्छा पर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई चुनी, लेकिन मन में कुछ बड़ा करने का सपना लगातार जिंदा रहा। Succcess Story
नौकरी मिलने के बाद भी उनका ध्यान UPSC की तैयारी की ओर ही रहा। आखिरकार उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गए। UPSC का सफर आसान नहीं था। वर्ष 2021 और 2022 में उन्हें लगातार असफलता का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने ताने दिए, मानसिक दबाव बढ़ा और बार-बार की नाकामी ने उन्हें तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आदित्य ने हार नहीं मानी। उन्होंने बड़ी कोचिंग और महंगी टेस्ट सीरीज पर निर्भर रहने के बजाय सेल्फ स्टडी को अपना हथियार बनाया। Succcess Story

इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई, रोज उत्तर लेखन अभ्यास और कड़े अनुशासन के दम पर उन्होंने खुद को लगातार बेहतर बनाया। आखिरकार वर्ष 2023 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 48 हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा कर लिया। आज आदित्य पांडे की कहानी यह साबित करती है कि जिंदगी के सबसे कठिन पल ही कई बार सबसे बड़ी सफलता की शुरुआत बन जाते हैं।
