तलवारबाजी के आरोपियों को धरदबोचा
कल सेवाश्रम स्थित पाठो की मगरी में एक कांस्टेबल व उसके रिश्तेदार पर किए गए तलवार से हमले के आरोपियों को भूपालपुरा पुलिस ने आज अपनी हिरासत में लिया।

कल सेवाश्रम स्थित पाठो की मगरी में एक कांस्टेबल व उसके रिश्तेदार पर किए गए तलवार से हमले के आरोपियों को भूपालपुरा पुलिस ने आज अपनी हिरासत में लिया।
भूपालपुरा पुलिस ने बताया कि कल हिरण मगरी निवासी भैरोसिंह पुत्र प्रताप सिंह और उसके साथी चैनसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह पर पुरानी रंजिश के चलते रामसिंह और उसके साथी उदय सिंह, दशरथ सिंह, हिम्मत सिंह और सतीश सिंह ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया था. जिसके चलते पुलिस ने आज उदय सिंह, दशरथ सिंह, हिम्मत सिंह और सतीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस ने बताया कि भैरोसिंह व रामसिंह के बिच पुलिस द्वारा 12 नवम्बर को पकड़ी शराब को लेकर था।
पुलिस ने बताया कि रामसिंह स्वयं भी पुलिस विभाग का कर्मचारी हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद ही पता चलेगा की रामसिंह आरोपी हैं या नही।
