CBI का रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन ! IRS अधिकारी गिरफ्तार, 1.5 करोड़ मांगी थी रिश्वत

 | 
CBI का रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन ! IRS अधिकारी गिरफ्तार, 1.5 करोड़ मांगी थी रिश्वत

Udaipur Times, New Delhi : CBI ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) के अतिरिक्त आयुक्त IRS अधिकारी विनय कुमार कंथेती, CGST के अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इन पर 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। CBI ने आरोपियों के ठिकानों की तलाशी भी ली जिसमें 43 लाख रुपये नकद और लगभग 90 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद हुए।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि उसने 26 अगस्त को CGST अधीक्षक राकेश सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने पत्थर की खदान चलाने वाली एक फर्म से जुड़े GST और रॉयल्टी के मामले को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News