सद्भाव बनाएं रखते हुए उत्साह व उमंग से मनाएं त्यौहार-कलक्टर
आगामी दिनों में गणेश चतुर्थी, रामदेव जयंती, देवझुलनी एकादशी, मोहर्रम, अनंत चतुर्दशी जैसे विभिन्न त्यौहारों को देखते हुए शहर में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने विभिन्न गणपति मण्डलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिला परिषद सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने कहा कि सौहार्द्र के साथ विभिन्न पर्व एवं त्यौहारों को मनाने की उदयपुर शहर की परंपरा रही है। हमें इसी परंपरा को कायम रखते हुए आने वाले त्यौहारों को मनाना है।

जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने सांकेतिक विसर्जन करने वाले गणपति मण्डलों को पर्यावरण की रक्षा में सहयोग करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्यौहार मनाने के साथ.साथ पर्यावरण की रक्षा एवं आमजन की सुविधा का ध्यान रखा जाना भी महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 10 बजे बाद साउण्ड सिस्टम नहीं चलाने की अपील भी उन्होंने की। साथ ही मरीज, वृद्धजन, विद्यार्थी एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर तेज आवाज में साउण्ड नहीं चलाने का भी आह्वान किया। बैठक में शहरवासियों ने भी अपनी ओर से उपयोगी सुझाव दिए।
झील की बजाय कुण्डों में होगा विसर्जन
नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि इस बार गोवर्धन सागर के पास दूधतलाई पर अंबामाता व मुष्टिका हनुमान मंदिर, गणगौर घाट, अंबामाता पम्प हाउस के पास फतहसागर देवाली छोर, गंगु कुण्ड, पुरोहितों की मादड़ी फायर स्टेशन पर कुण्ड बनाए गए है। गणपति प्रतिमाओं का इन कुण्ड़ों में ही विसर्जन किया जा सकेगा। यूआईटी की ओर से उदयसागर के पास भी एक कुण्ड बनाया गया है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन सहित अन्य संबंधित थानाधिकारी उपस्थित रहे।