हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भारतीय गणतंत्र के 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि कंपनी सेक्रेट्री राजेन्द्र पण्डवाल ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिती में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 | 

इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा इसमें दो राय नहीं कि आजादी के इन 72 सालों में देश ने ढेर सारी उपलब्धियां अर्जित की है। देष में लोकतंत्र मजबूत हुआ है और संसद में आमजन की नुमाइंदगी बढ़ी है। हाशिये पर खड़े लोग मुख्यधारा में आए हैं और संविधान ने वंचित लोगों को समानता और स्वतंत्रता के अधिकारों से लैस किया है। शिक्षा और जागरूकता से सामाजिक भेदभाव कम हुए हैं। खाद्यान्न के मामले में देश आत्मनिर्भर हुआ है और सड़क, बिजली व पानी का विस्तार हुआ है। औद्योगिकरण और कृषि उत्पादन में वृद्धि से लोगों की प्रतिव्यक्ति आय बढ़ी है तथा जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

हिन्दुस्तान जिंक अपने भावी ऑपरेशन्स को डिजिटल परिवर्तन और पर्यावरण के अनुकूल तथा लागत प्रभावी टेक्नोलाॅजी के माध्यम से तैयार करने के लिए प्रयास किया जा रहा हैं ताकि अयस्क से धातु अनुपात को बढ़या जा सके। कंपनी की बैलेंस शीट जीरो डेब्ट के साथ भारत में एक सबसे मजबूत स्थिति के साथ सुदृढ़ नकदी रूपांतरण प्राप्त करने के लिए अनुशासित ऑपरेशन्स है।

CLICK HERE to DOWNLOAD UdaipurTimes on your Android device

हिन्दुस्तान जिंक अपने उद्योग के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक कल्याण एवं ग्रामीण उत्थान, पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा, वंचितों को शिक्षा, जीवनयापन एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति सदैव कटिबद्ध है। हमें अपने देश एवं हमारी कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को नई ऊंचाइयों पर स्थापित करना है।

इस अवसर पर हिंदजिंक परिवार के परिजनों एवं बच्चों ने कविता, संगीत एवं देश-भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां भी दी। हिन्दुस्तान जिंक के सिक्यूरिटी कार्मिको द्वारा मार्च पास्ट की सलामी भी दी गई। कंपनी की सभी इकाइयों में 73वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News