लाइब्रेरियन डे मनाया गया
मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग में लाइब्रेरियन डे मनाया गया। विभाग के प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि डा. एस. आर. रंगनाथन की जयंती (12 अगस्त)को भारत भर में लाइब्रेरियन डे के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने पद्म श्री डा. एस. आर. रंगनाथन के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। डा. एस. आर. रंगनाथन को भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है। पुस्तकालय-विज्ञान और आधुनिक प्रगति को सुव्यस्थित रूप से लोक मानस तक पहुँचाने में डॉ. रंगनाथन का अद्वितीय योगदान है।