असहाय अनाथ एवं निर्धन बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष

सर्विस टू मेनकाइण्ड स्वयं सेवी संस्था ने नव वर्ष शहर के आश्रय आश्रम में रह रहे बच्चों सहित भूखे, असहाय,निर्धन एंव अनाथ बच्चों के साथ मिलकर मनाया।

 | 

असहाय अनाथ एवं निर्धन बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष

सर्विस टू मेनकाइण्ड स्वयं सेवी संस्था ने नव वर्ष शहर के आश्रय आश्रम में रह रहे बच्चों सहित भूखे, असहाय, निर्धन एंव अनाथ बच्चों के साथ मिलकर मनाया।

संस्था के शुभम मुणेत ने बताया संस्था के सदस्यों ने सभी बच्चों को खाना खिलाया एवं जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र प्रदान किये। आश्रय आश्रम के बच्चों के साथ मिलकर संरूथा सदस्यों ने नववर्ष के उपलक्ष में नृत्य किये एवं उपहार दिये एवं उनके उजजवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा संजीवनी बाल विकास संस्थान के असहाय छात्रा-छात्राओं के साथ राजीव गांधी उद्यान में खेल-खेलकर समय बिताया। इस अवसर पर संस्था के शुभम मुणेत, अर्पित मारवाड़ी, अक्षय हंडेरिया, रजत खण्डेलवाल, कुलदीप गुर्जर, भूपेन्द्र कोठारी, शकुन्तला यादव, राहुल मारवाड़ी, पायल गुप्ता एवं अन्य सदस्य माजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News