गुरु नानक देव की जयंती पर प्रकाश पर्व मनाया

उदयपुर में सिख समुदाय द्वारा गुरु नानक देव की जयंती पर सोमवार को प्रकाश पर्व धूमधाम एवं हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न गुरूद्वारों में शबद-कीर्तन व अन्य आयोजन हुए। इस दौरान गुरूद्वारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। गुरूद्वारों में विशेष सजावट की गई।

 | 

गुरुद्वारों में सुबह अखंड पाठ हुआ। इसके साथ ही विभिन्न जगहों से आए रागी जत्थों के लोगों ने शबद-कीर्तन किया। गुरुद्वारा सचखंड दरबार में सुबह 7 बजे बाद कीर्तन कथा की शुरुआत हुई। भाई सरबजीतसिंह पटना साहिब वालों का रागी जत्था, भाई दिलीप सिंह कथावाचक गंगानगर वाले साध संगत ने कीर्तन किया। इस मौके पर गुरु तेग बहादुर चिकित्सालय की ओर से रक्तदान भी हुआ।

इसी प्रकार शास्त्री सर्कल स्थित गुरुद्वारा सिंघ सभा, सेक्टर-11 स्थित गुरु अरजन दरबार, सेक्टर-14 स्थित गुरुद्वारा दु:ख निवारण गुरुनानक दरबार सहित अन्य गुरुद्वारों में भी कई आयोजन हुए। अधिकांश गुरुद्वारों में अटूट लंगर भी हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News