थियोसोफिकल छात्रावास के अपंग बच्चों का जन्म दिवस मनाया

शिक्षा भवन स्थित थियोसोफिकल छात्रावास के 24 अपंग बच्चों के मध्य जुलाई माह में जन्में 5 छात्रों का जन्म दिवस इनरव्हील क्लब व माण्डोत परिवार ने हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया। इसके अन्तर्गत बच्चों से केक कटवाया गया एवं उन्हें उपयोगी सामग्री स्कूल बेग्स, पाठ्य सामग्री व टाफियां भेंट की गई।

 | 

इस अवसर पर सीमा माण्डोत, अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़, सचिव स्नेहलता साबला, चन्द्रप्रभा मोदी, सोनल खमेसरा, शिल्पा खमेसरा, कान्ता जोधावत, अनिता खमेसरा, डोली खमेसरा आदि उपस्थित थीं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News