लोकतंत्र के उत्सव के साथ मनेगा गणतंत्र का उत्सव

ध्पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तहत जिले में 26 जनवरी को भी मतदान दलों की रवानगी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण व रवानगी स्थल पर ध्वजारोहण की व्यवस्था की जा रही है ताकि मतदान कार्य में नियुक्त कार्मिक लोकतंत्र के उत्सव के साथ.साथ गणतंत्र के उत्सव में भी शरीक हो सकें।

 | 

जिला निर्वाचन अधिकारी, कलक्टरद्ध आशुतोष एण्टीण्पेडणेकर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा परिवर्तित चुनाव कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति ऋषभदेव एवं झल्लारा के समस्त मतदान दलों की रवानगी राजस्थान कृषि महाविद्यालयए उदयपुर से 26 जनवरी को सुबह 8 बजे होगी। इससे मतदान दलों में नियुक्त कार्मिक गणतंत्र दिवस समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे।

इस स्थिति को देखते हुए राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता को निर्देशित किया गया है कि मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल अथवा परिसर में जहां उपयुक्त स्थल होए झण्डारोहण का कार्यक्रम आयोजित करवाने की व्यवस्था करें ताकि मतदान दलों के समस्त कार्मिक भी इस समारोह में भाग ले सकें।

इसी तरह जिला कलक्टर ने समस्त शिक्षा उपनिदेशकए संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी तथा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऋषभदेव व झल्लारा में चुनाव ड्यूटी के कारण कहीं कहीं इस प्रकार की स्थिति संभाव्य हैं कि किसी विद्यालय के समस्त कार्मिक मतदान दलों में नियुक्त हो जाने से विद्यालय में कोई विद्यमान न रहे। इस कारण किसी भी विद्यालय में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर वे ऐसे विद्यालयों में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक आयोजित करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News