अस्तित्व बीइंग फाउंडेशन का सम्मान समारोह सम्पन्न

आध्यात्मिक चेतना विकास और मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यरत भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त गैर लाभकारी संस्था अस्तित्व बीइंग फाउंडेशन का प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह रविवार को होटल एवंस बेकन में आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक योगी गुरु सौगातो एवं डॉ दीप्ती भंडारी ने उदयपुर में मौजूद दस शिष्यों को प्रथम एवं द्वितीय चरण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण दिए गए। इस अवसर पर संस्था के स्वयंसेवको को भी सम्मानित किया गया।

 | 

समारोह में योगी गुरु सौगातो और डॉ दीप्ती भंडारी ने आध्यात्मिक चेतना विकास के विभिन्न चरणों के बारे में बताया की कैसे स्वयं के चेतन अवचेतन मन के आकलन द्वारा स्वयं में आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया जाता है और कैसे आध्यात्मिक विज्ञानं को दैनिक जीवनशैली में शामिल किया जाता है। अस्तित्व बीइंग फाउंडेशन में लोग लोग अपने परमात्मा के साथ वैदिक विज्ञानं के सूत्रों पर आधारित आंतरिक यात्रा के माध्यम से खुद को आरोग्य करना सीखते है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

फाउंडेशन की आजीवन सदस्य कोमल आमेटा ने बताया की दोनो गुरु मुंबई से है और उदयपुर में NGO की स्थापना की। योगी गुरु सौगातो ने 2002 में महावतार बाबाजी महाराज को अपना गुरु मानते हुए ध्यान शुरू किया था। वे 17 से अधिक वर्षो के व्यवसाय और कॉर्पोरेट अनुभव के साथ एक प्रबंध स्नातक है। जबकि डॉ दीप्ती भंडारी ब्यूरो साइकोलॉजी डॉक्ट्रेट है। उन्होंने मनोविज्ञान की परिधि से परे जाकर आध्यात्म को मनोविज्ञान में सम्मिलित किया है जिसकी वजह से किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन की परेशानियों की जड़ तक जाकर हमेशा के लिए उसे आरोग्य कर सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News