सेन्ट्रल अकेडमी ने मनाई रजत जयंती
सेन्ट्रल अकेडमी की हिरन मगरी और अम्बामाता शाखा के 25 वर्ष पूरे होने की ख़ुशी में एक भव्य समारोह का आयोजन कल शाम सेक्टर-3 के स्कुल प्रांगन में किया गया । करीब 1500 भूतपूर्व विद्यार्थी, स्कुल शिक्षक- शिक्षिकाओ और स्कुल के संस्थापक अध्यक्ष ने भी समारोह “आओसा शाम” में भाग लेकर पूर्व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित […]
| Oct 21, 2012, 12:40 IST
सेन्ट्रल अकेडमी की हिरन मगरी और अम्बामाता शाखा के 25 वर्ष पूरे होने की ख़ुशी में एक भव्य समारोह का आयोजन कल शाम सेक्टर-3 के स्कुल प्रांगन में किया गया । करीब 1500 भूतपूर्व विद्यार्थी, स्कुल शिक्षक- शिक्षिकाओ और स्कुल के संस्थापक अध्यक्ष ने भी समारोह “आओसा शाम” में भाग लेकर पूर्व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया । रजत जयंती समारोह का आरंभ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना से हुआ, इस अवसर पर सेन्ट्रल अकेडमी के संसथान के संस्थापक डा संगम मिश्रा और डायरेक्टर लक्श्यजाया मिश्रा, सभी शाखाओ के प्राचार्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे । सेन्ट्रल अकेडमी की हिरन मगरी और अम्बामाता शाखा की स्थापना सन 1986 में संस्थापक डा संगम मिश्रा के द्वारा की गई । कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर विद्यालय के 1500 भूतपूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । अल्पाहार के बाद गुरु शिष्य मिलन का द्रश्य मन मोहक था, कार्यकर्म के बाद विभिन्न पुरुस्कारों के घोषणा की गई ।
