सेन्ट्रल एकेडमी सिल्वर जुबली महोत्सव
सेन्ट्रल एकेडमी, अम्बामाता के सिल्वर जुबली के अवसर पर आज स्कूल में कई प्रतियोगिता व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने ही नहीं अपितु अभिभावकों ने भी प्रतियोगिता में बढ़-चढकर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल डायरेक्टर लक्ष्यजय मिश्रा ने मुख्य अतिथि सुधीर मिश्रा व विशिष्ट अतिथि दीपेन्द्र सिंह का स्वागत किया।
छात्रों ने फिटनेस थीम पर आधारित कई रंगारंग प्रस्तुतिया दी तथा सूर्य नमस्कार कर सभी को आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियो के अभिभावको के लिए भी की प्रतियोगिताएं रखी गई थी।
अंत में स्कूल के बेहतरीन खिलाडी जिन्होंने स्कूल के लिए पदक जिते उन्हें सम्मानित किया गया।