केंद्रीय कर्मचारियों की हुई मौज ! सरकार देगी ₹1.80 लाख तक का लैपटॉप, जाने कैसे ?
Udaipur Times, Laptop For Govt. Employes : केंद्रीय कर्मचारीयों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने एक ऐसा नियम लाया है जिसके तहत सरकारी कर्मचारी जल्द ही अपने ऑफिस के काम में इस्तेमाल होने वाले लैपटॉप को बिना कोई पैसे दिए घर ले जा सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने अपनी डिवाइस खरीद नीति में बदलाव किया है। इसके तहत केंद्र सरकार के पात्र अधिकारी चार साल तक इस्तेमाल करने के बाद, उन्हें दिए गए लैपटॉप, टैबलेट और इसी तरह के अन्य गैजेट्स अपने पास रख सकेंगे। नए नियमों के तहत विभाग 1.80 लाख रुपये (प्लस टैक्स) तक की कीमत वाले डिवाइस खरीद सकते हैं। इस बजट में एप्पल के मैकबुक एयर और प्रो मॉडल खरीदे जा सकते हैं। इस नए नियम ने जुलाई 2023 में जारी इस संबंध में पुराने निर्देशों की जगह ली है। बता दें कि वर्ष 2023 के नियम के तहत मोबाइल उपकरणों की खरीद का भी स्पष्ट जिक्र था लेकिन इस बार नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन लेवल-12 और उससे ऊपर के सभी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी इन उपकरणों के पात्र होंगे। वहीं, वेतन लेवल-8 से 11 के अधिकारियों में से किसी विभाग के अधिकतम 50 प्रतिशत अधिकारियों को ही ये उपकरण दिए जा सकेंगे।
इसके अलावा, कोई अधिकारी ऐसा डिवाइस खरीदने के चार साल के भीतर रिटायर हो जाता है या सरकारी सेवा छोड़ देता है तो उसके पास यह विकल्प होगा कि वह सेवा से मुक्त होने की तारीख पर डिवाइस की 'बुक वैल्यू' के बराबर राशि का भुगतान करके उसे अपने पास रख ले।