केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले ! 3 प्रतिशत की जगह 5 प्रतिशत होगा इंक्रीमेंट तो इतनी बढ़ेगी सैलेरी

 | 
केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले ! 3 प्रतिशत की जगह 5 प्रतिशत होगा इंक्रीमेंट तो इतनी बढ़ेगी सैलेरी

Udaipur Times, 8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इन दिनों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) सबसे अधिक सुर्खियों में बना हुआ है। वेतन आयोग लगातार देश के अलग-अलग शहरों में बैठकें कर कर्मचारियों और पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहा है।

दिल्ली, चेन्‍नई और पुडुचेरी में अहम बैठकें  

बीते महीने जुलाई में कोलकाता और भुवनेश्वर में अहम बैठकें होने के बाद अब आयोग ने 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में कर्मचारी संघों के साथ बैठकें निर्धारित की हैं। ये बैठकें केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के उन कर्मचारी संघों और फेडरेशनों के लिए हैं जिन्होंने पहले ही अपने ज्ञापन प्रस्तुत कर दिए हैं लेकिन अभी तक आयोग के साथ बातचीत नहीं की है।  आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, हितधारकों के साथ बातचीत 7 और 8 सितंबर को चेन्नई में और उसके बाद 9 सितंबर को पुडुचेरी में आयोजित की जाएगी।

तमिलनाडु के संगठनों, संस्थानों और कर्मचारी संघों को 18 अगस्त तक चेन्नई में होने वाली बैठकों के लिए समय मांगने के लिए आमंत्रित किया गया है, जबकि पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के हितधारकों को भी 9 सितंबर को होने वाली बातचीत के लिए उसी तारीख तक अपने अनुरोध प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इन बैठकों में फिटमेंट फैक्टर, पेंशन सुधार और सबसे महत्वपूर्ण, वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) बढ़ाने पर गंभीर चर्चा हो रही है। यदि 8वां वेतन आयोग सालाना इंक्रीमेंट को 3% से बढ़ाकर 5% करने की सिफारिश करता है, तो कर्मचारियों की जेब पर इसका कितना बड़ा और पॉजिटिव असर पड़ेगा?

संभावित वेतन वृद्धि

1.8 के फिटमेंट फैक्टर पर

कर्मचारियों के लिए नया न्यूनतम मूल वेतन - 32,400 रुपये
पेंशनभोगियों के लिए नई न्यूनतम मूल पेंशन - 16,200 रुपये

1.92 के फिटमेंट फैक्टर पर

कर्मचारियों के लिए नया न्यूनतम मूल वेतन - 34,560 रुपये
पेंशनभोगियों के लिए नई न्यूनतम मूल पेंशन - 17,280 रुपये

फिटमेंट फैक्टर 2 पर

कर्मचारियों के लिए नया न्यूनतम मूल वेतन - 36,000 रुपये
पेंशनभोगियों के लिए नई न्यूनतम मूल पेंशन - 18,000 रुपये

2.08 के फिटमेंट फैक्टर पर

कर्मचारियों के लिए नया न्यूनतम मूल वेतन - 37,440 रुपये
पेंशनभोगियों के लिए नई न्यूनतम मूल पेंशन - 18,720 रुपये

2.57 के फिटमेंट फैक्टर पर

कर्मचारियों के लिए नया न्यूनतम मूल वेतन - 46,260 रुपये
पेंशनभोगियों के लिए नई न्यूनतम मूल पेंशन - 23,130 रुपये

2.86 के फिटमेंट फैक्टर पर

कर्मचारियों के लिए नया न्यूनतम मूल वेतन - 51,480 रुपये
पेंशनभोगियों के लिए नई न्यूनतम मूल पेंशन - 25,740 रुपये

3.833 के फिटमेंट फैक्टर पर

कर्मचारियों के लिए नया न्यूनतम मूल वेतन - 69,000 रुपये
पेंशनभोगियों के लिए नई न्यूनतम मूल पेंशन - 34,500 रुपये

वेतन बढ़ने से क्या-क्या फायदें होंगे

सालाना सैलेरी में इंक्रीमेंट होने से इससे जुड़े कई अन्य भत्ते और फायदे भी अपने आप बढ़ जाते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि डीए की गणना बेसिक पे के आधार पर होती है ऐसे में  बेसिक ज्यादा तो डीए भी ज्यादा मिलता है। एचआरए भी बेसिक सैलरी पर निर्भर करता है। नेशनल पेंशन सिस्टम में सरकार और कर्मचारी का योगदान बढ़ेगा। ग्रेच्युटी और पेंशन की रकम भी काफी बेहतर हो जाएगी।

कब तक आयेगी रिपोर्ट 

3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया था। इसका गठन न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता  में किया गया था। आयोग की अंतिम रिपोर्ट मई-जून 2027 तक आने की संभावना है. रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद केंद्र सरकार इस पर अंतिम मुहर लगाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News