केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को लिखा फिल्मसिटी के सन्दर्भ में कार्यवाही बाबत पत्र
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राजस्थान फिल्मसिटी संघर्ष समिति की मांग पर कार्यवाही कर विभाग को स
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राजस्थान के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राजस्थान फिल्मसिटी संघर्ष समिति की मांग पर कार्यवाही कर विभाग को सूचित करने को कहा है।
समिति प्रमुख मुकेश माधवानी ने बताया कि मंत्रालय के अवसर सचिव प्रसून कुमार झा ने लिखा कि फिल्मसिटी का स्थापना एवं विनियमन संबंधित राज्य सरकार के अधीन आता है। अतः फिल्मसिटी की मांग पर उचित कार्यवाही कर आवेदक एवं केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सूचित करें।
प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने बताया कि समिति द्वारा इनवेस्टमेंट एण्ड एनआरआई के आयुक्त को लिखे गये पत्र के सन्दर्भ में वहां से जिला कलेक्टर को मिलें पत्र पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी को पत्र लिखकर समिति द्वारा उदयपुर या उसके आस-पास के क्षेत्र में 300 बीघा भूमि की उपलब्धता या आवंटन के संदर्भ में रिपोर्ट देने को कहा है।
उन्होंने बताया कि माधवानी ने सभी मीडियाकर्मी से फिल्मसिटी की स्थापना के सन्दर्भ में सहयोग करने की अपील की है ताकि शहर में इसकी स्थापना हो कर शहर का सर्वांगिण विकास हो सकें।
