केन्द्रीय सचिव ने ली शहर के विकास की जानकारी
आज यु.आई.टी के सभागार में केन्द्रीय शहर विकास के सचिव अशोक सिंघवी ने उदयपुर संभाग में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी लेने के लिए बैठक ली। इस बैठक में सिंघवी ने उदयपुर में हो

आज यु.आई.टी के सभागार में केन्द्रीय शहर विकास के सचिव अशोक सिंघवी ने उदयपुर संभाग में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी लेने के लिए बैठक ली। इस बैठक में सिंघवी ने उदयपुर में होने वाले नए कार्यों के भी प्रस्ताव मांगे।
बैठक में सिंघवी ने एन.एल.सी.पि योजनाओं के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा माँगा। बैठक में पिछोला, फतहसागर, शहर के नवीनीकरण व शहरों की सीवरेज लाइनों के अब तक हुए कार्यों की जानकारी मांगी।
सिंघवी ने सभी अधिकारीयों को योजना के कार्यों को पूरा करने की हिदायत दी तथा बताया कि योजनाओं में फंड कम पड़ रहा है तो अधिकारी नया प्रस्ताव बनाकर दिल्ली भेंजे।
इस बैठक में सिंघवी सहित आर.पि शर्मा, यु आई टी सचिव, उदयपुर व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।