हरियाणा में CET ग्रुप-D के आवेदन की तारीख बढ़ी, देखें कब तक भर सकेंगे फार्म ?

 | 
हरियाणा में CET ग्रुप-D के आवेदन की तारीख बढ़ी, देखें कब तक भर सकेंगे फार्म ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। HSSC ने CET ग्रुप-D भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख जो आगे बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक HSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब अभ्यार्थी 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई थी। ऐसे में अब HSSC द्वारा आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को 2 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। Haryana News

HSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब अभ्यार्थी 5 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 8 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं एप्लीकेशन फार्म में सुधार और संपादन के लिए 9 से 11 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक का समय दिया गया है। Haryana News

हरियाणा में CET ग्रुप-D के आवेदन की तारीख बढ़ी, देखें कब तक भर सकेंगे फार्म ?

शुरू हुए थे आवेदन

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि CET ग्रुप-D के लिए अब तक कुल 13 लाख 12 हजार 989 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें से 10 लाख 84 हजार 621 अभ्यर्थियों ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News