एक बार फिर वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग
शहर मे एक बार फिर वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा नाकाबंदी भी की गई लेकिन आरोपियो का कोई पता नही चल सका। पुलिस के अनुसार गायरियावास निवासी कमला खटीक सोमवार सुबह अपनी बेटी के घर के नांगल कार्यक्रम में आई हुए थी। कार्यक्रम के दौरान […]
शहर मे एक बार फिर वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा नाकाबंदी भी की गई लेकिन आरोपियो का कोई पता नही चल सका। पुलिस के अनुसार गायरियावास निवासी कमला खटीक सोमवार सुबह अपनी बेटी के घर के नांगल कार्यक्रम में आई हुए थी। कार्यक्रम के दौरान ही पानी पीने के लिए टेंट से बाहर की ओर आई, तभी पीछे की ओर आये बाइक सवार दो युवको ने वृद्धा के गले पर झपटृा मारते हुए 8-10 तोला वजनी सोने का हार लेकर फरार हो गये। जिसके बाद वृद्धा हडबडा गई और परिजनो को बताया जिस पर परिजनो ने हिरणमगरी थाना पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस के द्वारा नाकाबंदी भी गई लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चला।