हिरण मगरी में फिर चेन स्नेचिंग, महिला की चेन और मंगलसूत्र उड़ा ले गए उच्चके

आज दोपहर हुई चेन स्नेचिंग की घटना में मोटरसाइकिल सवार 2 उच्चक्के एक महिला की सोने की चेन और मंगल सूत्र झपट्टा मार कर ले भागे। हिरण मगरी में इस महीने चैन स्नेचिग की यह दूसरी घटना है। घटना के बाद उच्चक्को का कोई पता नहीं चल सका।

 | 
हिरण मगरी में फिर चेन स्नेचिंग, महिला की चेन और मंगलसूत्र उड़ा ले गए उच्चके

आज दोपहर हुई चेन स्नेचिंग की घटना में मोटरसाइकिल सवार 2 उच्चक्के एक महिला की सोने की चेन और मंगल सूत्र झपट्टा मार कर ले भागे। हिरण मगरी में इस महीने चैन स्नेचिग की यह चौथी घटना है। घटना के बाद उच्चक्को का कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 49, आदर्श नगर, हाऊसिंग कॉलोनी, हिरण मगरी निवासी अंजना पत्नी प्रकाश जैन(45) अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर बाजार जा रही थी, गोयल हॉस्पिटल के समीप मोटरसाईकिल सवार दो युवको ने पीछे से झपट्टा मार कर अंजना जैन की सोने की चेन और मंगल सूत्र लेकर भाग छुटे। अंजना जैन ने बतया की बाइक सवार युवको ने काले व भूरे रंग के जैकेट पहन रखे थे।

हिरण मगरी थाने में मामला दर्ज करा लिया गया है तथा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News