औदिच्य उदयपुर ट्यूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोनित
उदयपुर टयूरिस्ट बस एसोसिएशन की आज यहां आयोजित बैठक में दिनेश औदिच्य अध्यक्ष तथा रिषभ जैन महासचिव मनोनित किये गये।
उदयपुर टयूरिस्ट बस एसोसिएशन की आज यहां आयोजित बैठक में दिनेश औदिच्य अध्यक्ष तथा रिषभ जैन महासचिव मनोनित किये गये।
नयी कार्यकारिणी में आशापुरा ट्यूरिस्ट ऐजेन्सी के प्रबंधक नाहरसिंह चदाणा और मदनलाल मेनारिया, उपाध्यक्ष तथा विरेन्द्र जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गये। कार्यकारी अध्यक्ष्क्ष श्यामलाल जैन की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में महावीर जैन, शंकरलाल राव, सत्यनारायण मेनारिया, भगवतीलाल, मनराज शर्मा, संदीप चौधरी, घनश्याम मेनारिया, विष्णु मेनारिया, लालूराम, मुकेश जैन, जसवंत सिंह, हेमेन्द्र जैन, लक्ष्मी नारायण टांक, लोकेश यादव, विपीन शर्मा, नानूराम वैष्णव, मांगीलाल, धर्मेन्द्र श्रीमाली सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।