अस्थि रोग विभाग में कुर्सियां एवं कम्बल भेंट

उदयपुर ओटोमोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन आज महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में 51 कुर्सियों एवं 51 कम्बलें भेंट की गई,साथ ही मरीजों को फल भी वितरीत किये गये।

 | 

सचिव तुषार जैन ने बताया कि इस अवसर पर महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, रतन जल मन्दिर के किशन मेहता सहित एसासिएशन के अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों ने अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डाॅ.विनय जोशी एवं स्टाॅफ को कुर्सियां एवं मरीजों के लिये कम्बलें भेंट की।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

महापौर कोठारी ने इस अवसर पर कहा कि ओटोमोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन प्रारम्भ से ही जनहित के सेवा कार्यो को करता आया है। उसी दिशा में आज यह सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के विनय मोगरा, गुरप्रीतसिंह, दिनेश भदादा, महावीर जैन, चेतन जैन, नितिन सेठ, रितेश जैन, यशवन्त साहू, राजेन्द्र जैन, नरेश नागदा, अजय साहनी, संजय नलवाया, अनिल सांखला, दिलीप भदादा, अशोक इन्टोदिया, राकेश माहेश्वरी, करण मेहता सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News