चायवाली के वास्तविक जीवन पर बनी शाॅर्ट फिल्म 16 को होगी लॅान्च

एम स्क्वायर प्रोडक्शन एवं सनशाईन ग्रुप द्वारा एक चायवाली लड़की प्रिया सचदेव के वास्तविक जीवन पर बनायी शाॅर्ट फिल्म चायवाली 16 दिसम्बर को यू-ट्यूब पर रिलीज की जायेगी ताकि दुनिया भर के दर्शक एक साथ उसे दख सकें। फिल्म की निर्देशक मीरा मण्डल ने बताया कि उदयपुर की लड़की पर बनी इस फिलम मे मुख्य किरदार भी स्वयं प्रिया ने ही निभाया है।

 | 
चायवाली के वास्तविक जीवन पर बनी शाॅर्ट फिल्म 16 को होगी लॅान्च

जीवन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें आज महिलाएं आगे नहीं आ रही है। चाहे उसमें कितना ही संघर्ष ही क्यों न हों, या यों कहें कि संघर्ष ही नारी का दूसरा नाम है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। मध्यमवर्गीय परिवार की 24 वर्षीय प्रिया सचदेव ने कुछ समय पूर्व बी.एन.गर्ल्स काॅलेज के सामनें सिर्फ महिलाओं को चाय पिलाने के लिये चाय का थेला लगाया। एक महिला और उपर से चाय का थेला सुनकर कुछ अजीब सा लगता है लेकिन प्रिया ने स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद नौकरी करने की बजाय कारोबार करने की ओर प्रेरित हुई।

सनशाईन ग्रुप एवं एम स्क्वायर प्रोडक्शन हाउस ने प्रिया सचदेव की इस रियल स्टोरी को आमजन तक पंहुचाने के लिये एक डाॅक्यूमेन्टी फिल्म का निर्माण करने का निर्णय लिया। एम स्क्वायर प्रोडक्शन एवं सनशाईन ग्रुप द्वारा एक चायवाली लड़की प्रिया सचदेव के वास्तविक जीवन पर बनायी शाॅर्ट फिल्म चायवाली 16 दिसम्बर को यू-ट्यूब पर रिलीज की जायेगी ताकि दुनिया भर के दर्शक एक साथ उसे दख सकें।

फिल्म की निर्देशक मीरा मण्डल ने बताया कि उदयपुर की लड़की पर बनी इस फिलम मे मुख्य किरदार भी स्वयं प्रिया ने ही निभाया है। सनशाईन ग्रुप के उदित पितलिया ने बताया कि पिछले काफी समय से पारिवारिक जीवन को आगे बढ़ा रही प्रिया पर उस समय कहर बरस गया जब निगम ने उसके थेले को वहां से हटा दिया। अब एक बार फिर उसके सामनें जीवन को चलाने के लिये संघर्ष दिखाई देने लग गया है। एम स्क्वायर के मुकेश माधवानी ने बताया कि चाय वाली नामक फिल्म का टीज़र लाॅन्च हो चुका है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News