चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स देगा बार एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन
उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की स्थापना की मांग को लेकर दिनांक 12 अगस्त से संभागीय आयुक्त कार्यालय के घेराव, धरना के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, मेवाड-वागड हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के महासचिव शांतिलाल पामेचा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व बार एसोसिएशन महासचिव प्रवीण खण्डेलवाल ने एम.सी.सी.सी.एस. रिसोर्ट में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पारस सिंघवी, संरक्षक गणेश डागलिया, महासचिव किरण चंद लसोड से भेंट कर उक्त आंदोलन में सहयोग किये जाने की बात को लेकर बैठक की जिसमें चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने आंदोलन को जनता के हितों का मानते हुए पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

आज बार एसोसिएशन कार्यालय में आंदोलन की रूपरेखा हेतु बैठक हुई जिसमें संघर्ष समिति के महासचिव शांतिलाल पामेचा, संरक्षक फतहलाल नागोरी, जिला संयोजक सत्येन्द्रपाल सिंह छाबडा, जिला महासचिव मनीष शर्मा, जिला संगठन मंत्री कैलाश भारद्वाज, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, महासचिव भरत कुमार वैष्णव, वित सचिव स्वाति रॉबर्ट, अधिवक्ता अरूण व्यास, राजेश उपाध्याय, हर्षवर्धन जैन, भूपेन्द्र जैन आदि सम्मिलित हुए जिन्होंने मेवाड-वागड क्षेत्र की तहसील स्तरीय बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता की तथा उन्हें उक्त आंदोलन में अधिकाधिक संख्या में उदयपुर में आने का निमंत्रण दिया।
हर माह की भांति कल भी उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ की स्थापना की मांग को लेकर पूर्ण न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जायेगा तथा 12 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए एवं आम जनता को जोड़ने के लिए अधिवक्ता समुह के रूप में शहर के विभिन्न भागों में जाकर पत्रक बांटकर उन्हें आमंत्रित करेंगे।
यह जानकारी जिला महासचिव मनीष शर्मा एवं बार एसोसिएशन के महासचिव भरत कुमार वैष्णव ने दी।